राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर ग्राम अरन्या पुल के समीप बुधवार-गुरुवार की रात दवा से भरे कंटेनर को तेज रफ्तार टेंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद टेंकर चालक मौके से भाग गया। शहर ब्यावरा थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मौके से फरार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरु की।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved