img-fluid

TATA Group बनाएगा ₹500 करोड़ का राहत ट्रस्ट, एयर इंडिया प्लेन क्रैश पीड़ितों को मिलेगी मदद

July 18, 2025

डेस्क। टाटा ग्रुप (Tata Group) ने एयर इंडिया (Air India) विमान हादसे (Plane Crash) के पीड़ितों की मदद के लिए ₹500 करोड़ का ट्रस्ट (Trust)  बनाने का शुक्रवार को ऐलान किया। इसका नाम- AI-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर (Memorial and Welfare) ट्रस्ट होगा। इसके जरिये पीड़ितों को तत्काल और दीर्घकालिक सहयोग मिलेगा। खबर के मुताबिक, टाटा संस और टाटा ट्रस्ट ने इस ट्रस्ट के लिए ₹250-₹250 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई है। यह ट्रस्ट मुंबई में सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में रजिस्टर किया गया है। अहमदाबाद में हुए इस हादसे में पिछले महीने 260 लोगों की जान गई थी।


टाटा संस ने एक बयान में कहा कि यह ट्रस्ट मृतकों के आश्रितों, घायल व्यक्तियों और इस हादसे से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रभावित सभी लोगों को तत्काल और दीर्घकालिक सहायता प्रदान करेगा। इसके अलावा, ट्रस्ट उन प्रथम उत्तरदाताओं, चिकित्सा एवं आपदा राहत कर्मियों, समाजसेवकों और सरकारी कर्मचारियों को भी सहायता प्रदान करेगा, जिन्होंने हादसे के बाद अहम योगदान दिया और सेवा की।

AI-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट का संचालन 5 सदस्यों वाली बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज करेगी। इनमें पूर्व टाटा अधिकारी एस पद्मनाभन और टाटा संस के जनरल काउंसल सिद्धार्थ शर्मा को ट्रस्टी नियुक्त किया गया है। शेष तीन ट्रस्टियों की नियुक्ति जल्द की जाएगी। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि देना, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना, अहमदाबाद स्थित बी. जे. मेडिकल कॉलेज के क्षतिग्रस्त हॉस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण में सहयोग करना है।

Share:

  • संसद के मानसून सत्र से पहले राजनाथ, शाह और अन्य मंत्रियों ने की बैठक; बनाई गई खास रणनीति

    Fri Jul 18 , 2025
    नई दिल्ली। संसद (Parliament) के 21 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र (Monsoon Session) से पहले शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, जे पी नड्डा और किरेन रीजीजू सहित कई केंद्रीय मंत्री (Union Ministers) शामिल हुए। रविवार को होने वाली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved