
जबलपुर। रांझी थानातंर्गत व्हीकल गेट नंबर-4 के सामने ब्रिज के नीचे रिछाई में चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले दो दुकानदार व्यवसायिक रंजिश को लेकर आपस में भिड़ गये। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर चोटे पहुंचा दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि आदेश पटैल उम्र 23 वर्ष निवासी रिछाई ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि कराई कि वह चाय नाश्ता की दुकान व्हीकल गेट नम्बर 4 के सामने ब्रिज के नीचे रिछाई में चलाता है। उसकी दुकान के बगल में श्याम सिंह ठाकुर चाय की दुकान चलाता है, जो उससे व्यवसायिक रंजिश रखता है। जिसने बीती रात लगभग 8 बजे उसके साथ गाली गलौज की, जिसका उसने कोई उत्तर नहीं दिया। रात लगभग 8.30 बजे वह महाराजपुर केक लेने जा रहा था, तभी पुल के नीचे सरला ठाकुर की दुकान के पास श्याम मिला, उसने पूछा कि गाली क्यों दे रहा था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved