img-fluid

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

February 23, 2026

डेस्क: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी हार मिली. साउथ अफ्रीका के 187 रनों के जवाब में भारतीय टीम महज 111 रनों पर ढेर हो गई. इस हार के बीच टीम इंडिया ने एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. भारतीय टीम के खिलाड़ी इस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. आइए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया के कौन-कौन से खिलाड़ी कितनी बार इस टूर्नामेंट में जीरो पर निपटे हैं.


  • दुनिया की नंबर 1 टी20 टीम के खिलाड़ी कुल 11 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 बार खाता नहीं खोला है. अक्षर पटेल 2 बार 0 पर आउट हो चुके हैं. शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह 1-1 बार 0 पर आउट हुए हैं. जसप्रीत बुमराह ने भी एक बार खाता नहीं खोला है. टीम इंडिया ने इटली, ओमान जैसी टीमों को इस मामले में पछाड़ दिया है. इटली के खिलाड़ी 8 बार जीरो पर आउट हुए थे. वहीं ओमान के खिलाड़ी 7 बार जीरो पर आउट हुए. पाकिस्तान की ओर से कुल 6 डक आ चुके हैं.

    Share:

  • ड्यूरंड रेखा पर भड़की हिंसा, 48 घंटों में 31 पख्तून हताहत; अफगानिस्तान और पाकिस्तान में तनाव तेज

    Mon Feb 23 , 2026
    इस्लामाबाद। ड्यूरंड रेखा के दोनों ओर एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। पिछले 48 घंटों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान में कम से कम 31 पख्तूनों की मौत हुई है। घटनाओं की शुरुआत 20 और 21 फरवरी की रात पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में की गई हवाई कार्रवाई से हुई। इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved