
पटनाः बिहार (Bihar) में चुनाव (Election) से पहले सभी पार्टियों ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा (Front) खोल दिया है. अब आरजेडी नेता (RJD Leader) तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने चुनाव आयोग (Election Commission) के मतदाना सूची (Voter List) सत्यापन वाले फैसले को लेकर नीतीश सरकार (Nitish Government) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गरीबों से क्यों कागज मांगे जा रहे हैं. उनसे वो दस्तावेज मांगे जा रहे, जो उनके पास नहीं हैं. यानी सरकार उनके वोट का अधिकारी छीनने की योजना बना रही है.
उन्होंने कहा कि गरीबों से ऐसे कागजात मांगे जा रहे हैं. जो उनके पास नहीं हैं. ये लोग वंचितों, दलितों और शोषितों ने उनके मतदान का अधिकार छीनना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि पिछली बार 22 साल पहले 2 साल में ये काम पूरा हो पाया था. लेकिन इस बार सिर्फ 25 दिन में ये काम किया जाने वाला है. क्या ये संभव है. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में बारिश की वजह से लोग मुसीबत में हैं और चुनाव आयोग उनसे कागजात मांग रहा है. मौसम के मद्देनजर भी यह ठीक समय नहीं है.
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि पहले उनका मतदाता सूची से नाम काटेंगे. राशन देना बंद करेंगे और फिर सभी योजनाओं समेत पेंशन मिलना भी बंद हो जाएगी. उन्होंने कहा कि ये लोग आधार कार्ड और मनरेगा कार्ड को भी मान्य नहीं मान रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग गरीबों, वंचितों का अधिकार छीनना चाहते हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब लोकसभा का चुनाव उसी सूची पर हुआ, तो बिहार चुनाव के लिए नई सूची बनाने की क्यों जरूरत पड़ रही है. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट के सत्यापन का फैसला गरीबों के हित में नहीं है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved