
नई दिल्ली। बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने आज बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच विपक्ष ने उन पर और बीजेपी पर निशाना साधा है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
तेजस्वी यादव ने कहा, “हम शुरू से ही कहते आ रहे थे कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बने रहेंगे। इसे महाराष्ट्र जैसी स्थिति का रूप देकर, उन्हें कुछ समय के लिए सीएम बने रहने दिया गया। अब बीजेपी के लोग उन्हें हटा रहे हैं। बीजेपी ने नीतीश कुमार और बिहार की जनता को धोखा दिया है। बीजेपी की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved