img-fluid

तेलंगाना CM का तंज: ‘SIR में गरीबों से दस्तावेज मांगे जा रहे, जबकि PM के सर्टिफिकेट नहीं दिखाए गए

February 03, 2026

हैदराबाद. तेलंगाना (Telangana) के सीएम (CM) ए रेवंत रेड्डी (A. Revanth Reddy) ने सोमवार को एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर पीएम मोदी (PM Modi) पर तीखा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शैक्षिक दस्तावेज अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अनपढ़ और गरीब लोगों से कई दस्तावेज दिखाने को कहा जा रहा है। तेलंगाना सीएम ने बीआरएस नेता और पूर्व सीएम केसीआर पर भी हमला बोला।


  • सीएम रेड्डी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
    हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम रेवंत रेड्डी ने दिवंगत वामपंथी नेता रवि नारायण रेड्डी की याद में स्थापित पुरस्कार से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को सम्मानित किया।
    इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि यह देश में ‘एक व्यक्ति – एक पार्टी’ लाने की कोशिश है।
    मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों में संविधान को हटाने के लिए 400 सीटें मांगी थीं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा, लोकसभा चुनाव में वांछित बहुमत नहीं मिलने के बाद, अब एसआईआर के जरिए अनपढ़ और गरीबों के मतदान अधिकार को हटाने की साजिश रच रही है।
    उन्होंने कहा कि एसआईआर में पिता और दादा के जन्म का विवरण मांगा जा रहा है।
    रेवंत रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी के शैक्षिक दस्तावेज मांगे थे, लेकिन अभी तक ये सामने नहीं आए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि यह मामला RTI के दायरे से बाहर है।
    सीएम ने पूछा कि शिक्षा पूरी करने के बाद सर्टिफिकेट दिखाने में क्या दिक्कत है? रेवंत रेड्डी ने कहा कि अगर उनका सर्टिफिकेट मांगा जाएगा तो वह उसे दिखाएंगे।
    उन्होंने कहा, ‘जब आपका एजुकेशनल सर्टिफिकेट एक रहस्य है…अगर अशिक्षित और गरीब लोगों का वोटिंग अधिकार बहुत सारी शर्तें लगाकर छीन लिया जाता है, तो उनके पास राशन कार्ड, आधार कार्ड, जमीन और सरकारी योजनाएं नहीं होंगी। इसके पीछे एक साजिश है और गरीबों को दबाने की सोच है।’
    सीएम ने सरकार पर संविधान पर परोक्ष रूप से हमला करने का आरोप लगाया।

    फोन टैपिंग मामले में पूछताछ के मुद्दे पर पूर्व सीएम को घेरा
    रेड्डी ने बीआरएस नेताओं की उन टिप्पणियों पर आपत्ति जताई कि फोन टैपिंग मामले में पूर्व सीएम और बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव से पूछताछ तेलंगाना समाज का अपमान है, क्योंकि पूर्व सीएम ‘तेलंगाना के पिता’ और ‘तेलंगाना राज्य आंदोलनकारी’ हैं।
    सीएम ने याद दिलाया कि तेलंगाना जन समिति (TJS) के नेता एम कोंडाराम, जिन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान राजनीतिक पार्टियों की संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) का नेतृत्व किया था, को पिछली बीआरएस सरकार के दौरान पुलिस ने उनके घर के दरवाजे तोड़कर गिरफ्तार किया था।
    उन्होंने कहा, ‘क्या कोंडाराम आंदोलनकारी नहीं हैं? कोडंडाराम ने ऐसा कौन सा बड़ा अपराध किया था कि उनके घर के दरवाजे तोड़ने के बाद पुलिस उन्हें घसीटकर ले गई? क्या आप आंदोलनकारियों के साथ हुए अपमान को भूल गए हैं?’

    Share:

  • SC ने पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को हटाने पर रोक लगाई, DDA से मांगा जवाब

    Tue Feb 3 , 2026
    नई दिल्‍ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को दिल्ली (Delhi) के मंजनू का टीला इलाके के रिफ्यूजी कैंप में रह रहे पाकिस्तान (Pakistan) से आए करीब 800 हिंदुओं (Hindu) को वहां से हटाने के आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब सरकार की ओर से इन लोगों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved