img-fluid

नवम्बर के पहले सप्ताह में आएगी तापमान में गिरावट

October 25, 2020
जयपुर। मौसम में आए बदलाव के बाद विदाई की ओर से बढ़ रहे अक्टूबर में सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का अहसास होने लग गया है। जबकि दोपहर में अब भी सूर्यकिरणों की तीक्ष्णता कायम है। सुबह-शाम के समय सर्द हवा का दौर जारी है तो दिन में तेज धूप और गर्मी से आमजन परेशान हैं।

मौसम विभाग जयपुर केंद्र का आकलन है कि नवंबर के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही जयपुर सहित प्रदेशभर के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल जाएगा। हाल ही में बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात अब थम चुका है। आकलन के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह से रात के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट शुरू हो जाएगी। अभी पूर्वी हवा चलने से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। 
राजधानी जयपुर में बीती रात का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर का 37.2 और फलौदी का 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान पिलानी में 13.4 और चूरु में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते सात दिनों में चूरु के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

Share:

  • TATA मोटर्स अब EV सेगमेंट में लीड करने की तैयारी में

    Sun Oct 25 , 2020
    नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने एक और कामयाबी अपने नाम कर लिया है। टाटा मोटर्स ने बताया कि उसने पैसेंजर्स व्हीकल यूनिट में अब तक 40 लाख गाड़ियों का उत्पादन कर लिया है। यह उपलब्धि उसने तीन दशक में हासिल की है। टाटा मोटर्स ने अपना पहला मॉडल 1991 में टाटा सिएरा SUV लॉन्च किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved