img-fluid

चार दिन बढ़ेगा तापमान, मंगलवार रात से फिर गिरेगा पारा

February 02, 2024

  • 6 से 11 फरवरी तक फिर देखने को मिलेगा ठंड का असर

इन्दौर। शहर के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिन में छाए बादलों के कारण धूप का असर कम होने से दिन का तापमान कम है, वहीं रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार दिन तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। वहीं मंगलवार रात से एक बार फिर तापमान में गिरावट का दौर शुरु होगा।


  • विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसो रात की अपेक्षा 1 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी रही और इनकी अधिकतम गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिससे वहां बर्फबारी हो रही है। उत्तर की ओर से आने वाली हवाओं के कारण आने वाले तीन-चार दिनों में इससे इंदौर में भी ठंड का असर बढ़ेगा। 6 फरवरी की रात से 11 फरवरी तक तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी, जबकि उससे पहले तापमान काफी ऊपर जा सकता है।।

    Share:

  • पैदल निकलती थी गैंग, चोरी कर रिक्शा से लौटती

    Fri Feb 2 , 2024
    इंदौर। शहर में स्कूल-कॉलेज और मंदिरों में चोरी करने वाली एक गैंग के आठ आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने एक सप्ताह में एक दर्जन चोरियां कबूली हैं। ये पैदल चोरी करने निकलते थे और लौटते समय रिक्शा से घर पहुंचते थे। क्राइम ब्रांच ने कल बाणगंगा थाना क्षेत्र के एक गिरोह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved