
इंदौर। 15 करोड़ के ड्रग्स मामले में पकड़ाए कारोबारी अंकुर चौधरी (Ankur Choudhary) निवासी मेरठ को लेकर मुजफ्फरनगर और मेरठ (Muzaffarnagar and Meerut) गई इंदौर पुलिस (Indore Police) की टीम ने कल रात कुछ ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। तस्कर वहां से भी भाग गए। एक फैक्ट्री (factory) पर ताला डला मिला।
चंदननगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र पुरी (Dharmendra Puri) का कहना है कि पुलिस इंदौर से अंकुर जायसवाल को साथ ले गई। उसकी निशानदेही पर कई जगह दबिश दी गई। बताया जा रहा है कि पूर्व में पकड़ाए आरोपी को जेल से ट्रांजिट रिमांड (Transit remand) पर लाकर पूछताछ की जाएगी। गौरतलब रहे कि ड्रग तस्कर अंकुर के दो साथी राजू चौरसिया निवासी छिंदवाड़ा तथा राघव भटजीवाल (Raghav Bhatjiwal) निवासी इंदौर की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि राघव का चेतक सेंटर में ऑफिस था, जहां पुलिस ने हाल ही में दबिश देकर कई दस्तावेज जब्त किए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved