img-fluid

निगम की पांच नर्सरियों में तैयार हो रहे दस लाख पौधे

June 20, 2025

  • रहवासी संघों और लोगों को नि:शुल्क पौधे देने का अभियान शुरू होगा, आज उद्यान विभाग की बैठक 

इन्दौर। नगर निगम द्वारा विभिन्न पांच नर्सरियों में दस लाख से ज्यादा विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में इन्हें आम लोगों और रहवासी संघों को नि:शुल्क रूप से बांटने का सिलसिला शुरू होगा। नि:शुल्क पौधे लेेने के लिए संबंधितों को स्थान की जानकारी देना होगी, जहां उद्यान विभाग की टीम निरीक्षण के बाद पौधे देगी। इन्दौर में बड़े पैमाने पर होने वाले पौधारोपण अभियान को लेकर आज बैठक आयोजित की गई है।

गत वर्ष भी रेवती रेंज में 12 लाख से ज्यादा पौधे एक ही दिन में लगाए गए थे और इस अभियान में शहरभर के रहवासी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया था। इस बार भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण की तैयारियां चल रही हैं। नगर निगम उद्यान विभाग को 15 लाख पौधे शहरभर में लगाने का टारगेट मिला है और उसी के चलते तमाम तैयरियां अभी से शुरू कर दी गई है। पिछली बार पौधों की कमी के चलते अन्य शहरों से पौधे खरीदे गए थे, जिसके चलते इस बार निगम खुद अपने स्तर पर पौधे तैयार करने में जुटा है.

वहीं वन विभाग का भी इसमें सहयोग लिया जा रहा है। आने वाले दिनों में नगर निगम द्वारा रहवासी संघों के साथ-साथ आम लोगों को निगम की नर्सरियों से विभिन्न प्रजातियों के पौधे नि:शुल्क बांटने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए संबंधितों को लगाए जाने वाले पौधों के स्थान बताना होंगे और वहां निगम की टीम निरीक्षण कर इसकी मंजूरी देगी। इसके बाद कई प्रजातियों के पौधे संघों को दिए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूल, कालेज, अस्पताल परिसरों में भी पौधारोपण के लिए तैयारियां चल रही हैं। पौधारोपण अभियान को लेकर आज उद्यान विभाग के सभी अधिकारियों की महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बैठक बुलाई है।

इन नर्सरियों में तैयार हो रहे हैं कई प्रजातियों के पौधे

एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर के मुताबिक मेघदूत गार्डन, नेहरू पार्क, चिडिय़ाघर, पितृ पर्वत, रेवती रेंज, रीजनल पार्क सहित कई नर्सरियों में 10 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इनमें मोहगनी, नीम, बरगद, पीपल, कटहल, जामुन, चम्पा, गुलमोहर सहित कई प्रजातियों के पौधे तैयार हो रहे हैं और इसके साथ ही वन विभाग की नर्सरियों में भी पौधे तैयार किए जा रहे हैं। जरूरत पडऩे पर कई अन्य नर्सरियों से पौधे खरीदी के लिए निगम द्वारा टेंडर भी जारी किए जाएंगे, ताकि पौधारोपण का लक्ष्य पूरा किया जा सके।

Share:

  • इन्दौर के युवक ने रेप किया, सहेली को पीड़ा बताई तो इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया

    Fri Jun 20 , 2025
    फिर सामने आया लव जिहाद का मामला…दो पर केस इंदौर। एक युवती के साथ युवक द्वारा पहचान छुपाकर दोस्ती करने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने अन्य युवती को यह बात बताई तो वह युवती उससे इस्लाम कबूल कराने के लिए दबाव बनाने लगी। विजय नगर थाने में पीडि़त युवती की शिकायत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved