
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. योगी सरकार ने देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के अलावा हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. इसके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कोविड प्रोटोकॉल पर फोकस करने के लिए कहा है, ताकि कोरोना की चौथी लहर की संभावना को रोका जा सके.
यूपी सरकार की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर से जुड़े यूपी के सभी जिलों के साथ राजधानी लखनऊ में फेस मास्क लगाना जरूरी किया गया है. देश की राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के केस बढ़ने का असर गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में दिखने लगा है. यही नहीं, कोरोना ने आम लोगों के साथ गाजियाबाद और नोएडा के कई स्कूलों के बच्चों को भी अपनी चपेट में ले लिया है. इसके बाद कुछ स्कूल बंद भी कर दिए गए हैं. वहीं, गाजियाबाद और नोएडा में अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved