img-fluid

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, लड़ाकू विमान मिडिल ईस्ट पहुंचे, क्या रमजान में होगी जंग?

February 18, 2026

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका (America) मिडिल ईस्ट में बड़े युद्ध के काफी करीब पहुंच चुका है. अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है, तो यह छोटा ऑपरेशन नहीं होगा, बल्कि कई हफ्तों तक चलने वाला बड़ा सैन्य अभियान हो सकता है. सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई पिछले महीने वेनेजुएला में हुई सीमित कार्रवाई से कहीं ज्यादा बड़ी होगी. ईरान में 19 फरवरी से रमजान की शुरुआत हो रही है. माना जा रहा है कि इस महीने जंग हो सकती है.

हाल ही में जिनेवा में ट्रंप के सलाहकार जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से तीन घंटे बातचीत की. दोनों पक्षों ने कहा कि कुछ प्रगति हुई है, लेकिन मतभेद अब भी काफी बड़े हैं. उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा कि कुछ मुद्दों पर बातचीत अच्छी रही, लेकिन ईरान अभी भी मानने को तैयार नहीं है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर कूटनीति विफल रही तो सैन्य कार्रवाई हो सकती है.


  • जॉइंट ऑपरेशन चलाएंगे US-इजराइल
    संभावना जताई जा रही है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल जॉइंट ऑपरेशन चलाएंगे. इसका दायरा पिछले साल जून में 12 दिन तक चले युद्ध से बड़ा हो सकता है. इस युद्ध में बाद में अमेरिका भी शामिल हुआ था और ईरान की अंडरग्राउंड न्यूक्लियर फैसिलिटी को निशाना बनाया गया था. ऐसा युद्ध पूरे मिडिल ईस्ट क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है और ट्रंप के बाकी बचे तीन साल के कार्यकाल पर भी बड़ा असर डाल सकता है.

    जनवरी की शुरुआत में ट्रंप ईरान पर हमला करने के करीब थे. उस समय ईरानी सरकार पर हजारों प्रदर्शनकारियों की हत्या का आरोप था. लेकिन हमला नहीं हुआ और बाद में अमेरिका ने दोहरी रणनीति अपनाई. अमेरिका एक तरफ परमाणु समझौते पर बातचीत कर रहा है और दूसरी तरफ बड़े पैमाने पर मिडिल ईस्ट में सैन्य तैयारी कर रहा है.

    दो हफ्ते में हो जाएगा फैसला?
    अमेरिका ने क्षेत्र में दो एयरक्राफ्ट कैरियर, दर्जनभर वॉरशिप, सैकड़ों लड़ाकू विमान और कई एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए हैं. 150 से ज्यादा मिलिट्री कार्गो विमानों के जरिए हथियार और गोला-बारूद भेजे गए हैं. पिछले 24 घंटों में 50 और लड़ाकू विमान (F-35, F-22 और F-16) वहां पहुंचे हैं. सूत्रों के मुताबिक, अगर दो हफ्तों में कोई ठोस प्रस्ताव नहीं आया तो हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं. इजराइल भी युद्ध की तैयारी कर रहा है. फिलहाल समझौते की संभावना कम ही दिख रही है.

    Share:

  • 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान - ईसीआई

    Wed Feb 18 , 2026
    नई दिल्ली । ईसीआई (ECI) ने कहा कि 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए (For 37 Rajya Sabha seats in 10 States) 16 मार्च को मतदान होगा (Voting will be held on March 16) । राज्यसभा के 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म होने वाला है । भारतीय निर्वाचन आयोग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved