
हुगली। जिले के डानकुनी में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की एक जनसभा में श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान नरेंद्र मोदी ने सिर्फ बातें ही की हैं, जनता के लिए कोई काम नहीं किया है, जबकि ममता बनर्जी ने लोगों के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम किया है, इसलिए ममता बनर्जी पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री हैं।
कृषि कानून को लेकर तृणमूल सांसद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कृषि किसानों के एक पखवाड़े से चल रहे आंदोलन की तुलना नील विद्रोह से कर दी। टीएमसी की इस जनसभा के दौरान मंच पर हुगली जिला टीएमसी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved