img-fluid

दिल्ली कार विस्फोट में शामिल आतंकवादी उमर उन नबी का घर ध्वस्त कर दिया गया

November 14, 2025


नई दिल्ली/पुलवामा । दिल्ली कार विस्फोट में शामिल आतंकवादी (Terrorist involved in Delhi Car Blast ) उमर उन नबी का घर ध्वस्त कर दिया गया (Umar Un Nabi’s House were Demolished) । जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में यह कार्रवाई हुई। घर को नष्ट करने के लिए एक नियंत्रित विस्फोट का इस्तेमाल किया गया था।

  • सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ पुलवामा में रात में अभियान चलाया। इसी दौरान आतंकी उमर मोहम्मद के घर की घेराबंदी की गई। सुरक्षाबलों ने आईईडी का इस्तेमाल करते हुए घर को ध्वस्त कर दिया। दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले में उमर की प्रमुख भूमिका थी। वही हुंडई आई-20 कार चला रहा था, जो भारी ट्रैफिक के दौरान ब्लास्ट हुई थी। इस विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए। डीएनए परीक्षण के बाद पुष्टि हुई कि ब्लास्ट होने वाली कार में उमर ही था।

    इसके अलावा, कार विस्फोट से पहले कई सीसीटीवी में उमर नजर आया। वह एक मस्जिद में भी गया था, जहां उसने कुछ समय बिताया था। एक सीसीटीवी में वह कनॉट प्लेस से गुजरते हुए दिखा था। उमर को दोपहर लगभग 2.05 बजे कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल के आसपास विस्फोटकों से लदी गाड़ी चलाते देखा गया। इसके बाद वह मयूर विहार की ओर बढ़ा और आखिर में लाल किले के आसपास पहुंचा। यहीं लाल किले से कुछ दूरी पर ब्लास्ट हुआ था।

    उमर उन नबी के तार फरीदाबाद के धौज स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े, जहां वह डॉक्टर के रूप में काम करता था। इसी यूनिवर्सिटी का डॉक्टर मुजम्मिल फरीदाबाद में गिरफ्तार हुआ, जहां लगभग 2900 किलो विस्फोटक मिला था। सूत्रों ने आशंका जताई कि फरीदाबाद में पकड़ा गया आतंकी मॉड्यूल कथित तौर पर कई कार बम विस्फोटों की योजना बना रहा था, लेकिन हमलों को अंजाम देने से पहले ही उसकी योजना का पर्दाफाश हो गया। फिलहाल, एनआईए की टीम दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की जांच कर रही है।

    Share:

  • भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

    Fri Nov 14 , 2025
    लखनऊ । भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Indian Team’s star all-rounder Deepti Sharma) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की (Met Chief Minister Yogi Adityanath) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे विश्वकप में मिली ऐतिहासिक जीत पर बधाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved