img-fluid

पाकिस्तान में भी आतंकियों की करतूत, प्राइवेट कंपनी के 11 कर्मचारियों को किया अगवा

June 05, 2025

पेशावर। पाकिस्तान (Pakistan) जो दुनिया भर में आतंकियों (Terrorists) के एक्सपोर्ट के लिए जाना जाता है वहां भी अगर आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम दें तो यह अपने आप में हस्यास्पद है। लेकिन, ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हुआ है। यहां खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) में अज्ञात आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को एक निजी कंपनी (Private Company) के 11 कर्मचारियों (Employees) का अपहरण (kidnapped) कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, पुलिस ने संदिग्धों का पीछा किया और अपहृत कर्मचारियों में से छह लोगों को बचा लिया। सुरक्षा बलों ने इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


  • सूचना मिलते ही डेरा इस्माइल खान के जिला पुलिस अधीक्षक और आतंकवाद निरोधक विभाग के पुलिस अधीक्षक शकील खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी शुरू की। शेष पांच बंधकों को बचाने और संदिग्धों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया है। अपहरण की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है।

    एक निजी कंपनी के तीन वाहनों में सवार ये कर्मचारी इस्लामाबाद से क्वेटा जा रहे थे, तभी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में दोमांडा ब्रिज के पास उनका अपहरण कर लिया गया। डेरा इस्माइल खान को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का गढ़ माना जाता है। पिछले कुछ समय से यहां आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं।

    Share:

  • दिल्ली के साकेत कोर्ट में दो कैदियों के बीच खूनी झड़प, एक की मौत

    Thu Jun 5 , 2025
    नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के साकेत कोर्ट (Saket Court) में हैरान कर देने वाली घटना घटी है। यहां दो कैदियों (Two Prisoners) के बीच झड़प हो गई है जिसमें एक कैदी की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह जेल नंबर से 8 पेशी के लिए कैदियों को कोर्ट के लॉकअप में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved