
बेंगलुरु। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता थावरचंद गहलोत (Thaawarchand Gehlot) ने रविवार को बेंगलुरु के राजभवन के ग्लास हाउस (Glass house) में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक (Karnataka) के 19वें राज्यपाल (Governor) के रूप में शपथ (oath) ली।
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए.एस. ओका ने पूर्व राज्यपाल वजुभाई रुधाभाई वाला और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, उनके कैबिनेट सहयोगी, सांसद, विधायक और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया इस मौके पर मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved