झाबुआ। जिले के थान्दला एसडीओ पुलिस कार्यालय (Thandla SDO Police Office) एवं थाना को आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) रेंज चंद्रशेखर सोलंकी (Range Chandrashekhar Solanki) ने सोमवार को संक्षिप्त प्रवास के दौरान उक्त प्रमाण पत्र थांदला पुलिस द्वारा आयोजित एक समारोह में प्रदान किया।
अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द सिंह वास्कले ने “हिन्दुस्थान समाचार” को बताया कि इन्दौर ग्रामीण रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा सोमवार को संक्षिप्त प्रवास के दौरान पुलिस लाइन झाबुआ, एमटी शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, महिला थाना एवं थांदला थाने का निरीक्षण किया गया। उन्होंने थान्दला में आयोजित समारोह में एसडीओ एवं थाना प्रभारी को उक्त प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय झाबुआ, थाना पेटलावद एवं थाना कोतवाली आईएसओ सर्टिफाईड थाने हो चुके हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved