img-fluid

ब्रांच मैनेजर से आरोपियों ने की मारपीट

June 10, 2022

  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर। तिलवारा थाने में सपन रजक उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सिहोरा वर्तमान पता बरगी मुर्गा मार्केट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एसकेएस भारत फायनेंस इंडशन बैंक मे ब्रांच क्रेडिट मेनेजर के पद पर बरगी ब्रांच में है। बीती रात लगभग 8 बजे वह अपने साथी दीपक चक्रवर्ती के साथ चूल्हा गोलाई सीमा दुबे के घर के सामने जिन लोगों को समूह के रूप में लोन फायनेंस करते हैं उनको बैठाकर मीटिंग कर रहा था। उसी समय सचिन , सूरज एवं घनश्याम नाम के 3 लड़के आये ओर बोले कि यहां किस बात की मींटिंग कर रहे हो, उसने कहा लोन फायनेंस करते हैं। इतना सुनकर तीनेां गाली गलौज करने लगे। उसने एवं दीपक ने गालियां देने से मना किया तो तीनेां हाथ मुक्कों से मारपीट कर डंडे से हमलाकर उसे आंख एवं सिर में चोट पहुॅचा दी। घटना में दीपक को भी हाथ पैर में चोटे आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Share:

  • अधारताल एवं गढ़ा थानाक्षेत्र में हुई दो सड़क दुर्घटनाएं

    Fri Jun 10 , 2022
    पुलिस ने आरोपी चालकों के विरुद्ध दर्ज किया मामला जबलपुर। अधारताल एवं गढ़ा थाना क्षेत्र में बीती रात दो सड़क दुर्घटनाए हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी चालकों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। अधारताल थाने में रात लगभग 2:30 बजे धमेन्द्र प्रजापति उम्र 21 वर्ष निवासी निर्भयनगर ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved