
उज्जैन। परसों दोपहर में पंवासा के तलाई मोहल्ला में रहने वाला एक युवक पत्नी को मायके से अपने साथ लाया और घर में उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर पर तलाश लगाकर भाग गया था। पुलिस ने रात में उसे हिरासत में ले लिया है तथा उसने बताया कि एक माह से पत्नी से उसका विवाद चल रहा था और 3 माह से वह मायके में थी। पहले उसने महिला का सिर पटक दिया और फिर गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी थी।
पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि परसों शाम को तलाई मोहल्ला के बंद घर से आरती की लाश बरामद हुई थी। उसकी भाभी रेखा जब उसके घर आई और अंदर देखा तो वह मृत पड़ी मिली। सूचना के बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया था और पता चला था कि उसके पति अरुण ने ही उसे मारा है। पुलिस ने उसकी तलाश की और रात में आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अब तक उसने बताया कि पत्नी से उसका तीन माह से विवाद चल रहा है और परसों पर इंदौर स्थित मायके से बरागला कर अपने साथ ले आया और घर लाकर जमीन पर सिर पटक कर उसे मारा और गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है तथा शाम तक मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि हत्या के कारण कुछ बड़ा भी हो सकता है लेकिन वह जाँच के बाद ही सामने आएगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved