
इंदौर। इंदौर (Indore) की छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र के मधुमिलन चौराहे (Madhumilan Square) पर सोमवार रात ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police ) द्वारा चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान फोर व्हीलर वाहन को रोकर कर चेकिंग (Checking) की जा रही थी, उसी दौरान कुछ युवकों द्वारा ट्रैफिक जवान के साथ झूमाझटकी मारपीट (Scuffle) शुरू कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल पूरी घटना छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र के मधुमिलन चौराहे की है, जहां ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोज की तरह चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक फोर व्हीलर वाहन को रोककर चेकिंग की जा रही थी मगर कार से कुछ युवक नशे की हालत में नीचे उतरे और पुलिस से बहस करने लग गए यही नहीं युवकों द्वारा पुलिस के साथ मारपीट और झूमझटकी भी कर डाली। पुलिस ने नरेंद्र बुंदेला , सुनील बुंदेला और दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही कुछ दिन पहले भी राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नशेड़ियों ने पुलिस के साथ मारपीट की थी लगता है कि बदमाशो के मन से पुलिस का डर अब खत्म होता नजर आ रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved