
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) को अगले महीने यानी अक्टूबर 2025 में दो तेजस-मार्क (Tejas-Mark) 1A लड़ाकू विमान (Fighter Aircraft) मिलने वाले हैं. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमानों की डिलीवरी की तैयारी पूरी कर ली गई है. हालांकि यह डिलीवरी करीब दो साल की देरी से हो रही है.
HAL सूत्रों के मुताबिक, डिलीवरी से पहले सितंबर माह में यानी इसी महीने तेजस Mk-1a के कई फायरिंग टेस्ट किए जाएंगे, जिनमें अस्त्र बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइल, ASRAM शॉर्ट रेंज मिसाइल और लेजर गाइडेड बम की फायरिंग टेस्टिंग शामिल है. ये टेस्ट सफल रहने के बाद ही तेजस-मार्क 1A भारतीय वायुसेना को सौंपे जाएंगे. इससे पहले किए गए परीक्षणों में एक बार सफलता और एक बार असफलता मिली थी, जिसके बाद सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव किए गए.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved