
आगरा: आगरा में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. वहां बीच सफर में सेना का एक विमान आसमान में धू-धूकर जलने लगा. आग की लपटें बढ़ीं तो वह उसके बाद हादसे का शिकार हुआ और खेत में आकर क्रैश हो गया. हादसे के वक्त विमान में सवार पायलट और एक अन्य व्यक्ति ने कूदकर अपनी जान बचाई. विमान जमीन पर गिरते ही आग की लपटों में घिर गया. यह दुर्घटना आगरा के कागारौल इलाके के सोंगा गांव के पास स्थित खाली खेतों में हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं. स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच रही है. खेतों में विमान को गिरता देख गांव के लोग भी तुरंत वहां पहुंच गए. विमान में लगी आग और जलती हुई तस्वीरों ने लोगों में भय उत्पन्न कर दिया. हादसे के तुरंत बाद जांच के आदेश जारी किए गए हैं, और सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है ताकि मामले की गहन पड़ताल की जा सके.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved