img-fluid

बेल्जियम की सुप्रीम कोर्ट ने मेहुल चौकसी की अपील की खारिज, भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ

December 10, 2025

नई दिल्ली. पीएनबी घोटाले (PNB scam) के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी (fugitive diamond trader)  मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को मंगलवार को बेल्जियम (Belgium) की सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ा झटका लगा. कोर्ट ने चोकसी की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उसने भारत प्रत्यर्पण के आदेश को चुनौती दी थी. इससे उसे देश में वापस लाने के भारतीय एजेंसियों के अधिकारियों के प्रयासों को और मजबूती मिली है.

मेहुल चोकसी ने इस साल अक्टूबर में कोर्ट ऑफ कैसेशन का दरवाजा खटखटाया था, जब 17 अक्टूबर को एंटवर्प कोर्ट ऑफ अपील ने भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध को बरकरार रखते हुए आदेश को कार्यान्वयन योग्य बताया था. यह फैसला लंबे समय से जारी कानूनी लड़ाई में अंतिम चरणों में से एक माना जा रहा था. चोकसी को इस साल अप्रैल में भारत के अनुरोध पर एंटवर्प में गिरफ्तार किया गया था और वह तभी से वहां की जेल में बंद है.


  • 2018 से प्रत्यर्पण को चुनौती दे रहा मेहुल चोकसी
    उसकी जमानत याचिका भी हाल ही में इस आधार पर खारिज कर दी गई कि वह फ्लाइट रिस्क यानी फरार होने की आशंका वाला आरोपी है. पीएनबी घोटाले में वांटेड मेहुल चोकसी 2018 से प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश कर रहा है. इसी सिलसिले में उसने हाल ही में विशेष पीएमएलए अदालत में आवेदन देकर ईडी की उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी (FEO) घोषित करने की कार्रवाई को खत्म करने की मांग की थी. हालांकि पिछले महीने मुंबई की विशेष अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी थी.

    13,000 करोड़ का पीएनबी घोटाला
    मेहुल चोकसी और उसका भांजा नीरव मोदी, पंजाब नेशनल बैंक से लगभग 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी हैं. उन दोनों पर मुंबई में पीएनबी के ब्रैडी हाउस ब्रांच के अधिकारियों को रिश्वत देकर लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoUs) और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट (FLCs) का दुरुपयोग कर हजारों करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप है. नीरव मोदी फिलहाल लंदन की जेल में बंद है और वह भी भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा है.

    Share:

  • भारत में 1.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा माइक्रोसॉफ्ट, CEO सत्य नडेला ने किया ब़ड़ा ऐलान

    Wed Dec 10 , 2025
    नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सीईओ सत्य नडेला (CEO Satya Nadella) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के साथ अपनी मुलाकात के बाद भारत (India) के लिए बड़ा ऐलान किया है। सत्य नडेला ने कहा है कि टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट भारत में 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही है, जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved