
भोपाल। जवाहर चौक से गणेश प्रतिमा बुक कर लौट रहे युवक की बाइक को बाइक सवार दो बदमाशों ने टक्कर मारकर गिरा दिया। आरोपियों ने इसके बाद में फरियादी के साथ में जमकर मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तथा जेब में रखे दस हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद में बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मारपीट कर लूटपाट करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को वारदात के चंद घंटे के भीतर दबोच लिया गया है। उनसे पूर्व में की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। टीटी नगर पुलिस के मुताबिक बैरागढ़ निवासी रितिक हिरवानी पिता हेमंत (22) जॉब करता है। कल शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने दोस्त अनुराग के साथ गणेश उत्सव को लेकर मूर्ती बुक कराने के लिए जवाहर चौक आया था। दोनों अलग-अलग गाडिय़ों से चल रहे थे। इसी बीच रास्ते में सामने से गाड़ी पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों गाडिय़ां नीचे गिर गई और बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved