
उज्जैन। पावरलूम पर काम करने वाला एक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर कल दोपहर में भूखी माता गया था और इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। घाट पर चप्पल और कपड़े मिलने पर पुजारी ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद मृतक की पहचान की और रात में परिजनों को उसकी मौत होने की सूचना दी। आज सुबह मृतक का शव नृसिंघाट क्षेत्र में तैरता मिला। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि कल रात नृसिंहघाट क्षेत्र के मंदिर के एक पुजारी ने सूचना दी थी कि घाट पर एक व्यक्ति की चप्पल और कपड़े हुए हैं और उसकी डूबने से मौत हो गई है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची और खोजबीन शुरू की।
मृतक की जेब से मिले मोबाईल के आधार पर उसकी पहचान उत्तमसिंह पिता जयरामसिंह कुशवाह निवासी राजीव नगर के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर रात में उसके परिजन घाट पर आ गए थे तथा उन्होंने बताया कि उत्तमसिंह पावरलूम पर काम करते थे और कल जन्मदिन पर वह शिप्रा स्नान करने आए थे। वे दोपहर 3 बजे घर से निकले और इसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें फोन पर डूबने की सूचना दी गई। आज सुबह पुलिस ने शव को तलाशा तो नृसिंहघाट क्षेत्र में शव तैरता मिला। शव बरामद कर लिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved