
आज सुबह नर्मदा का जलस्तर जैसे ही कम हुआ तो पत्थरों के बीच बॉडी दिखी, पुलिस पहुंची मौके पर
इंदौर। कृष्णबाग कॉलोनी (Krishnabagh Colony) से चार बच्चों के साथ लापता (missing) हुई महिला (woman) का शव आज सुबह मोरटक्का (Mortakka) के पास कटार (Katar) गांव के घाट पर पत्थरों के बीच मिल गया। बताया जा रहा है कि कल नर्मदा के पानी का स्तर बढ़ा हुआ था। आज सुबह जैसे ही पानी का स्तर कम हुआ तो घाट पर पत्थरों के बीच शव मिल गया। अभी भी महिला का एक बच्चा लापता है। उसकी तलाश आज गोताखोर नर्मदा में उतरकर करेंगे।
11 दिसंबर को कृष्णबाग इलाके के रहने वाले सब्जी विक्रेता सुंदरलाल चौरसिया की पत्नी 35 वर्षीय प्रियंका अपने चार बच्चों 6 वर्षीय आर्यन, ढाई वर्षीय हिमांशी, 5 वर्षीय प्रियांश और 6 माह के चीकू के साथ घर से लापता हो गई थी। बाद में आर्यन और हिमांशी मोरटक्का के पास मिल गए थे, लेकिन 6 माह के चीकू का शव कल मोरटक्का के पास नर्मदा नदी में मिला तो प्रियंका और बेटे प्रियांश को लेकर अनहोनी की आंशका जताई जाने लगी। दोनों की पानी में तलाश की जाने लगी। कल रात होने के चलते पुलिस ने सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया। कल नर्मदा का जलस्तर भी बढ़ा हुआ था, लेकिन औंकारेश्वर डैम में रात को पानी को रोका गया तो सुबह नर्मदा का जलस्तर कम होने लगा। इस बीच आज सुबह कटार गांव के ग्रामीणों को महिला का शव नर्मदा किनारे पत्थरों के बीच दिखा तो उन्होंने मोरटक्का चौकी प्रभारी को इसकी सूचना दी। यह शव प्रियंका का था। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रियांश की तलाश आज की जाएगी।
यह रहस्य अभी भी बना हुआ…
पहले पुलिस को लग रहा था कि अगर प्रियंका जीवित मिलती है तो चाकू की मौत का राज खुल जाएगा, लेकिन अब प्रियंका का शव मिलने के बाद यह रहस्य बना हुआ कि वह और चीकू नर्मदा के पानी में कैसे डूबे। क्या किसी ने मोरटक्का पुल से उन्हें धक्का दिया या फिर आत्महत्या के मकसद से वह दो बच्चों को लेकर पानी में पुल से कूद गई थी। हालांकि प्रियांश अभी भी लापता है, हो सकता है कि वह सकुशल मिल जाए और पूरी बात पुलिस को बता पाए।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved