img-fluid

कड़ाके की ठंड से कांपा शहर

January 15, 2022

  • दो दिन बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज

जबलपुर। उत्तर भारत के पहाड़ों पर पिछले दिनों लगातार बर्फबारी हुई है। इस कारण पूरे प्रदेश के साथ ही संस्कारधानी कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवा का रुख उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते रविवार-सोमवार को मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना है। इसके बाद उत्तर भारत में एक के बाद एक आ रहे दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। इससे ठंड से कुछ राहत मिलने लगेगी।



मौसमविदें के अनुसार आज शनिवार व कल रविवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा, जिससे रात के तापमान में अचानक से तेजी से गिरावट देखी गई है। रविवार-सोमवार को भी ठंड के तेवर तीखे रह सकते हैं। मौसमविदें के अनुसार 16 जनवरी रविवार को एक कमजोर आवृति का पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। इसके बाद 18 जनवरी को भी एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके प्रभाव से वातावरण में नमी बढऩे से बादल छाने लगेंगे। इससे रात का तापमान बढऩे लगेगा। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

Share:

  • बरेला में वारदात... युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

    Sat Jan 15 , 2022
    जबलपुर। बरेला थाना के वार्ड नंबर 10 में शुक्रवार की दरमियानी रात अवैध कब्जा कर भवन बना रहे दबंग का जब विरोध किया गया तो दबंग आरोपी ने आव देखा न ताव और कुल्हाड़ी से हमला कर पीडि़त को लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में मची चीख-पुकार के दौरान पी?ित को तत्काल 108 से मेडिकल अस्पताल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved