img-fluid

पाकिस्तान और रूस के बीच बढ़ रही है नजदीकी, दोनों देश मिलकर करने जा रहे हैं ये बड़ा काम

July 04, 2025

इस्लामाबाद। पाकिस्तान और रूस (Pakistan and Russia) के बीच संबंध मजबूत होते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों देशों ने रेल और सड़क नेटवर्क बनाने के लिए सहयोग करने पर सहमति जताई है। एक खबर के अनुसार सहमति का मकसद पाकिस्तान (Pakistan) को मध्य एशिया और रूस से जोड़ना है। इसके लिए सुदृढ़ रेल और सड़क संपर्क स्थापित होना जरूरी है। पाकिस्तान सरकार में मंत्री अब्दुल अलीम खान और रूस के परिवहन उप मंत्री आंद्रे सर्गेयेविच निकितिन ने इस पर सहमति व्यक्त की है।

चीन के तियानझिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के मौके पर यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही व्यापार और आर्थिक एकीकरण को सुविधाजनक बनाने के लिए पूरे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने पर भी सहमति जताई गई है। ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार इस पहल का मकसद रूस और मध्य एशिया तक व्यापार गलियारों और रसद मार्गों को बढ़ाना है जिसमें पाकिस्तान की बड़ी भूमिका होगी।


पाकिस्तान सरकार में मंत्री अब्दुल अलीम खान ने अपने देश के आधुनिकीकरण प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश अपने परिवहन बुनियादी ढांचे का डिजिटलीकरण कर रहा है। उन्होंने कहा बाधा मुक्त सड़कमार्ग, अनिवार्य ई-टैगिंग और व्यापक सीसीटीवी निगरानी शुरू की जा रही है। ये सुधार क्षेत्रीय संपर्क और सीमा पार व्यापार को अनुकूल बनाने के पाकिस्तान के व्यापक लक्ष्य का हिस्सा हैं।

रूस के परिवहन उप मंत्री निकितिन ने क्षेत्रीय व्यापार गतिशीलता को बदलने में पाकिस्तान और रूस के बीच सहयोग के महत्व को स्वीकार किया। निकितिन ने इस्लामाबाद के साथ संयुक्त परिवहन और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए रूस की प्रतिबद्धता की पुष्टि भी की।

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने पिछले महीने उज्बेकिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान (UAP) रेल परियोजना को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की थी, जो क्षेत्रीय संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई थी।

Share:

  • अमरनाथ यात्रियों के लिए निवास परिसर का उद्घाटन, 800 श्रद्धालु ठहर सकेंगे

    Fri Jul 4 , 2025
    गंदेरबल। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Lieutenant Governor Manoj Sinha) ने अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों (Pilgrims of Amarnath Yatra) के लिए गंदेरबल के बालटाल में यात्री निवास परिसर का उद्घाटन किया। इस निवास परिसर में 800 तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होगी और इसमें पंजीकरण और सुरक्षा ब्लॉक भी होगा। इस मौके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved