
भिंड: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड जिले (Bhind District) से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो मेहगांव (Mehgaon) तहसील के डंगरौलिया कॉलेज (Dangraulia College) का है, जहां बीए और बीएससी की परीक्षा (Exam) के दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव (Collector Sanjeev Srivastava) निरीक्षण के लिए पहुंचे थे.
वायरल वीडियो में कलेक्टर एक छात्र को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब तीन महीने पुराना है, लेकिन अब सामने आने के बाद इस पर बहस छिड़ गई है.
जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के दौरान एक छात्र सिर्फ उत्तरपुस्तिका लेकर बैठा था, जबकि उसके पास प्रश्न पत्र नहीं था. जब कलेक्टर ने उससे सवाल किया, तो पता चला कि प्रश्न पत्र परीक्षा हॉल से बाहर किसी से हल कराने के लिए भेजा गया है. इस पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने नाराज होकर छात्र को थप्पड़ जड़ दिया. उनका यह व्यवहार कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब वायरल हो रहा है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved