नई दिल्ली :फराह खान (Farah Khan)का नया रियलिटी शो(reality show) द 50 टीवी (The 50 TV)की दुनिया में आते ही सुर्खियों में छा गया है शो का अनोखा फॉर्मेट और करीब पचास चर्चित चेहरों की मौजूदगी इसे बाकी रियलिटी शोज से अलग बनाती है इस शो में बिग बॉस (Bigg Boss)के पुराने कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स यूट्यूब स्टार्स(YouTube stars) और टीवी इंडस्ट्री(TV industry) के जाने माने कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं यही वजह है कि दर्शक इसे बिग बॉस से कंपेयर कर रहे हैं
शो की शुरुआत के साथ ही घर के अंदर तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है आए दिन टास्क के दौरान बहस और नोकझोंक सामने आ रही है हाल ही में रिलीज हुए एक प्रोमो ने दर्शकों को हैरान कर दिया इस प्रोमो में करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला दोनों एक टास्क के दौरान आमने सामने आ गए और बहस इतनी बढ़ गई कि माहौल पूरी तरह गर्म हो गया
टास्क के दौरान सिद्धार्थ के बीच में बोलने पर करण पटेल अपना आपा खो बैठे उनका गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने नेशनल टीवी पर धमकी तक दे डाली यह सुनकर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए करण का आक्रामक रवैया सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है फैंस इस प्रोमो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं
करण और सिद्धार्थ की बहस के अलावा शो में एक और टकराव ने लोगों का ध्यान खींचा सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच भी तीखी नोकझोंक देखने को मिली टास्क के दौरान सपना ने अदनान को कड़े शब्दों में जवाब दिया जिसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई यह साफ नजर आया कि शो में हर कंटेस्टेंट अपनी जगह बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है
इन लगातार झगड़ों और टकरावों से यह तय हो गया है कि द 50 में आगे और भी जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा जिस तरह से शो के शुरुआती एपिसोड्स में ही गुस्से भावनाओं और टकराव की झलक मिल रही है उससे दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है फराह खान का यह शो आने वाले दिनों में और भी बड़े विवादों और हाई वोल्टेज ड्रामे से भरपूर होने वाला है
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved