
इंदौर (Indore)। शहर के मध्य क्षेत्र राजबाड़ा में सडक़ों पर दुकान लगाए बैठे दुकानदारों की धनतेरस पर उस समय पानी फिर गया, जब एक फूटी पाइप लाइन से पूरी सडक़ पर बहे नर्मदा के पानी से कीचड़ मच गया और ग्राहक तो दूर दुकानदारों तक के बैठने तक की समस्या हो गई।
राजबाड़ा पर गरीब से लेकर मध्यम और अमीर वर्ग तक के लोग दीपावली की खरीदारी करने के लिए आते हैं और पूरे क्षेत्र में सडक़ों पर गरीब दुकानदार बड़ी आस के साथ दुकानें लगाते हैं, लेकिन आज सुबह राजबाड़ा क्षेत्र में एक नर्मदा की पाइप लाइन फूट जाने के कारण पूरी सडक़ पर पानी का रैला बह निकलाऔर कई दुकानदारों का सामान खराब तो हो ही गया, ग्राहकों के आने का रास्ता भी बंद हो गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved