
-अप्रैल महीने में व्यापार घाटा बढ़कर 20.11 अरब डॉलर पर पहुंचा
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन संकट (Russia-Ukraine crisis) के बीच निर्यात के र्मोचे पर अच्छी खबर है। देश का निर्यात (country’s exports), अप्रैल 2022 में 30.7 फीसदी (up 30.7%) बढ़कर 40.19 अरब डॉलर ($40.19 billion) रहा है। हालांकि, मार्च में देश का व्यापार घाटा बढ़कर 20.11 अरब डॉलर (Trade deficit widens to $20.11 billion) पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद अप्रैल 2022 में भी निर्यात में वृद्धि हुई है, जिससे वस्तुओं का निर्यात 40 अरब डॉलर के पार चला गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल, 2022 में भारत का उत्पाद निर्यात 30.7 फीसदी बढ़कर 40.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मंत्रालय के अनुसार पेट्रोलियम उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रसायन जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से निर्यात बढ़ा है। इस दौरान आयात भी 30.97 फीसदी बढ़कर 60.3 अरब डॉलर हो गया। अप्रैल में व्यापार घाटा बढ़कर 20.11 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि अप्रैल 2021 में व्यापार घाटा 15.29 अरब डॉलर रहा था।
मंत्रालय के मुताबिक समीक्षाधीन महीने में पेट्रोलियम एवं कच्चे तेल का आयात 87.54 फीसदी बढ़कर 20.2 अरब डॉलर हो गया। वहीं, कोयला, कोक और ब्रिकेट्स (कोयले की ईंट) का आयात बढ़कर 4.93 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो अप्रैल 2021 में दो अरब डॉलर था। हालांकि, अप्रैल 2022 में सोने का आयात करीब 72 फीसदी घटकर 1.72 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया है, जो अप्रैल 2021 में 6.23 अरब डॉलर रहा था। इसके अलावा इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 15.38 फीसदी बढ़कर 9.2 अरब डॉलर हो गया, जबकि पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 113.21 फीसदी बढ़कर 7.73 अरब डॉलर हो गया। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved