मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को कोरोना वायरस (corona virus) के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Variant Omicron) से संक्रमित 08 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है।
महाराष्ट्र (Maharashtra) के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज ओमिक्रोन (Variant Omicron) संक्रमित मुंबई में 4, पुणे नगर निगम क्षेत्र में 1 और सातारा में 3 मामले पाए गए हैं। इनमें से मुंबई एयरपोर्ट पर मिले 4 ओमिक्रोन संक्रमितों में से एक मुंबई का, एक छत्तीसगढ़, एक जलगांव एवं एक केरल का निवासी है। इन चारों में से दो दक्षिण अफ्रीका से, एक तंजानिया और एक लंदन से लौटा है। सातारा में ओमिक्रोन (Variant Omicron) संक्रमित पाए गए तीनों दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं, जबकि पुणे नगर निगम में व्यक्ति संसर्ग की वजह से ओमिक्रोन संक्रमित हुआ है। इन सभी आठों ने कोरोना रोधी टीके की दोनों डोज ले ली थी। इन सभी के निकटस्थ लोगों की छानबीन कर उनके सैंपल को जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। एजेंसी
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved