img-fluid

मासूम बच्चे की तस्वीर से मचा हड़कंप, अमेरिकी कोर्ट के फैसले ने बदली कहानी

February 02, 2026

वाशिंगटन। अमेरिका (America) में एक पांच साल के बच्चे की मासूम तस्वीर ने देशभर में आव्रजन नीति को लेकर तीखी बहस छेड़ दी। मिनेसोटा (Minnesota) में आव्रजन अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए गए 5 वर्षीय लियाम कोनेजो रामोस और उनके पिता एड्रियन कोनेजो एरियास को कोर्ट के आदेश के बाद 31 जनवरी को रिहा कर दिया गया।



  • लियाम की वह तस्वीर, जिसमें वह नीली रंग की खरगोश वाली टोपी और स्पाइडर-मैन बैकपैक पहने स्कूल से लौट रहा था, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसी दौरान ICE अधिकारियों ने उसे और उसके पिता को मिनियापोलिस के एक उपनगर से हिरासत में ले लिया और करीब 1300 मील दूर टेक्सास के डिले स्थित परिवार हिरासत केंद्र भेज दिया गया। इस घटना ने ट्रंप प्रशासन की आव्रजन कार्रवाई को लेकर देशभर में नाराजगी पैदा कर दी।

    टेक्सास के प्रतिनिधि जोकिन कास्त्रो के कार्यालय ने बताया कि कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दोनों को रिहा कर दिया गया और वे अब सुरक्षित रूप से मिनेसोटा लौट चुके हैं। कास्त्रो की प्रवक्ता कैथरीन श्नाइडर ने पुष्टि की कि सांसद स्वयं शनिवार रात डिले पहुंचे और रविवार को पिता-पुत्र को उनके घर तक छोड़कर आए।

    इस मामले को लेकर विवाद तब और बढ़ गया जब पड़ोसियों और स्कूल अधिकारियों ने आरोप लगाया कि संघीय आव्रजन एजेंटों ने बच्चे से उसकी मां का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की और उसे एक तरह से “चारा” बनाया गया। हालांकि, गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विभाग का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान पिता मौके से भागने लगे और बच्चे को ड्राइववे में खड़ी चालू गाड़ी में छोड़ गए थे।

    Share:

  • आंध्र प्रदेश : लगातार दूसरे दिन पूर्व मंत्रियों के घरों पर हमले, YSRCP ने TDP सरकार को घेरा

    Mon Feb 2 , 2026
    विजयवाड़ा. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयवाड़ा जिले के इब्राहिमपट्टनम इलाके में पूर्व मंत्री (former ministers) और जोगी रमेश (Jogi Ramesh) के घर पर रविवार को हमला हुआ। बड़ी संख्या में आए लोगों ने उनके घर में तोड़फोड़ की, सामान तोड़ा और घर के कुछ हिस्सों में आग लगा दी। इस घटना से पूरे इलाके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved