img-fluid

डिलीवरी बाय ने लिव इन पार्टनर को मैसेज किया, फिर जहर खाकर जान दी

June 24, 2025

इंदौर। एक डिलीवरी बाय ने लिव इन पार्टनर को मैसेज कर जान दे दी। भीम नगर के सुनील पिता ऊंकार ने अग्रसेन चौराहे पर जहर खा लिया। इसके बाद उसने दोस्त को फोन लगाकर जहर खाने की जानकारी दी। दोस्त मौके पर पहुंचा और सुनील को इलाज के लिए अस्पताल ले गया, लेकिन उसकी जान नहीं बची। वह एक कंपनी में डिलीवरी बाय की नौकरी करता था। उसके साथियों ने बताया कि वह भीम नगर में एक युवती के साथ पिछले डेढ़ साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। युवती ने भी पति को छोड़ दिया था और सुनील के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि डेढ़ माह से दोनों के बीच अनबन चल रही थी और युवती उससे अलग रहने लगी। इसके बाद उसने मैसेज किया कि वह उससे खुद से भी ज्यादा प्यार करता है और यह उसका आखिरी मैसेज है।


विवाद में जान दी
पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यापारी ने भी जान दे दी। सिमरोल पुलिस ने बताया कि 24 साल के नारायण पिता मनसुखलाल कसेरा निवासी दतोदा को जहर खाने के चलते अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। नारायण हाट बाजार में व्यापार करता था। दोस्तों ने बताया कि नारायण की चार साल पहले शादी हुई थी। नारायण का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते नारायण की मां ने उसकी पत्नी को मायके भेज दिया था। उधर, गांधी नगर पुलिस ने बताया कि सिद्धार्थ नगर के रहने वाले 58 साल के प्रेमलाल पिता छगन चाखरे ने फांसी लगाकर जान दे दी।

Share:

  • गोपाल मंदिर कॉरिडोर फिर किराए पर देने की कोशिशें

    Tue Jun 24 , 2025
    मंदिर में शादी रचाने के बाद प्रशासन अब धर्मगुरुओं की आड़ लेगा इंदौर। गोपाल मंदिर में अग्रवाल परिवार की शादी के आयोजन के बाद से विवादों में घिरा प्रशासन एक बार फिर गोपाल मंदिर के दोनों तरफ व पिछले हिस्से के गलियारो को किराए पर दिए जाने की कोशिशों में है। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved