img-fluid

डॉक्टर भी रह गए हैरान, जब युवक के पेट से निकला इतना लोहे का कबाड़

October 04, 2020


उन्‍नाव। यूपी के उन्‍नाव में डॉक्‍टर उस समय हैरान रह गए जब उन्‍होंने पेट के दर्द से परेशान एक 18 वर्षीय युवक का एक्‍सरे देखा। उन्‍हें उसके पेट में लोहे की चीजें दिखाई दे रही थीं। चार डॉक्‍टरों ने ढाई घंटों तक कठिन ऑपरेशन किया और मरीज के पेट से लोहे की कील, पेचकस, 4 इंच लंबी सरिया समेत लोहे की 36 चीजें निकालने में कामयाबी पाई। इन सबका वजन लगभग 300 ग्राम है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के भतावां गांव निवासी करन (18) पुत्र कमलेश के पेट में लगभग दो महीने से दर्द हो रहा था। करन की मां कमला ने बताया कि उन्‍नाव और कानपुर के कई डॉक्टर को दिखाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में उन्‍होंने शुक्लागंज के प्राइवेट नर्सिंग होम में करन को दिखाया।

इस बारे में डॉ संतोष वर्मा ने बताया कि करन नाम का युवक पेट में दर्द की शिकायत लेकर आया था। सीटी स्कैन व एक्सरे में लोहे की वस्तु में पेट के अंदर दिखाई पड़ी। ऑपरेशन करने पर छोटे-बड़े लगभग 36 आइटम निकले। जिसमें पेचकस, सरिया, कील आदि शामिल हैं। जिसका वजन लगभग 300 ग्राम है।

डॉक्टर वर्मा ने बताया कि ऑपरेशन काफी कठिन था और लंबा चला। लेकिन विशेषज्ञ सर्जन डॉ पवन सिंह, डॉ आशीष पुरी, डॉ राधा रमन अवस्थी और खुद उन्‍होंने बड़ी सावधानी से धीरे-धीरे यह सब निकाला। लोहे की कुछ वस्तुएं हार्ट के बिल्कुल बगल में थी। ऐसे में कुछ भी हो सकता था। लगभग ढाई घंटे चले ऑपरेशन की सफलता के बाद डॉक्टरों ने राहत की सांस ली।

मां कमला ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उनका बेटा ठीक है। लेकिन वह भी यह नहीं जानतीं कि करन के पेट में यह सब कैसे पहुंचा। डॉक्टरों का भी कहना था कि कील, सुई जैसी छोटी-छोटी चीजें खाई जा सकती हैं लेकिन पेचकस और सरिया को नहीं खाया जा सकता है।

 

Share:

  • देश में कांग्रेस का नहीं, अब सिर्फ भाजपा का भविष्य है

    Sun Oct 4 , 2020
    भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विजयवर्गीय ने कहा भोपाल। देश और प्रदेश में कांग्रेस वैसे ही गिर गई है, जिस तरह से हाथरस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी गिर गए थे। अब कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है और आने वाले समय में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। अब भविष्य है, तो सिर्फ भाजपा का। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved