img-fluid

इस सप्ताह पूरा हो जाएगा मूल्यांकन.. अप्रैल में ही जारी हो सकता है रिजल्ट

April 01, 2026

उज्जैन। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से चल रहा है। अब तक 75 फीसदी से ज्यादा कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है, और अप्रैल में ही बोर्ड का रिजल्ट जारी होने की संभावना है। हालांकि, आधिकारिक तारीख का एलान अभी नहीं किया गया है। मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने के लिए परीक्षकों की संख्या में वृद्धि की गई है। उज्जैन जिले मूल्यांकन के लिए 25 से अधिक परीक्षकों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। यहां कक्षा 12 का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका हैं। वहीं कक्षा 10 वीं की कॉपियां भी एक सप्ताह में पूरी जांच की जाएगी। अगर मूल्यांकन की गति इसी तरह बनी रही, तो बोर्ड को अपने तय समय से पहले रिजल्ट जारी करने में सफलता मिल सकती है, जिससे छात्रों को समय से परिणाम का पता चल सकेगा।

Share:

  • भारत माता मंदिर से अहिल्याबाई चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे 12 मकानों को तोड़ा

    Wed Apr 1 , 2026
    निगम आयुक्त ने पूरी कार्रवाई को मौके पर जाकर देखा-पुलिस बल की मौजूदगी में की गई कार्रवाई उज्जैन। नगर निगम द्वारा मंगलवार को अहिल्याबाई चौराहा से बेगमबाग भारत माता पार्किंग तक मार्ग चौड़ीकरण में बाधक बन रहे 12 मकानों को जेसीबी और पोकलेन की मदद से ढहा दिया गया। उल्लेखनीय है कि भारत माता पार्किंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved