
नई दिल्ली। बॉलीवुड के शोमैन(Bollywood’s showman,)राज कपूर(Raj Kapoor,) ने अपनी बड़ी बेटी की इतनी ग्रैंड शादी(lavish wedding) की थी जिसके चर्चे आज तक होते हैं। एक्टर(actor)ने इस शादी की वीडियो (This wedding video)भी बनवाई थी। बाद में उन्होंने शादी का एक सीन अपनी फिल्म में इस्तेमाल किया था।
बॉलीवुड के शोमैन(Bollywood’s showman, कहे जाने वाले राज कपूर(Raj Kapoor,) अपनी फिल्मों के लिए दुनियाभर में मशहूर हुए। उनकी बनाई फिल्मों ने कई दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया। राज कपूर(Raj Kapoor) की गिनती इंडस्ट्री(Counting Industry) के सबसे अमीर फिल्ममेकर(Rich filmmaker) में होती थी। अमीरी ऐसी थी कि उनके घर होने वाली होली, दिवाली की पार्टी सालों याद की जाती थीं। ऐसी ही उनकी बड़ी बेटी ऋतू की शादी थी। ये इतनी ग्रैंड शादी थी जिसे सालों लोग नहीं भूल पाए। इस शादी की वीडियोग्राफी की गई थी। और राज कपूर ने अपनी एक खास फिल्म में शादी के एक सीन का इस्तेमाल कर लिया था।
ऋतू कपूर से बनी थीं ऋतू नंदा …हुई ग्रैंड शादी
ऋतु कपूर और बिजनेसमैन राजन नंदा की शादी बॉलीवुड की अब तक की सबसे ग्रैंड और यादगार शादियों में गिनी जाती है। यह शादी पूरे सात दिनों तक चली थी और इसमें देश की पॉलिटिक्स, बिजनेस और फिल्म जगत की कई बड़ी पर्सनालिटी शामिल हुई थीं। उस समय के कई मंत्री, राजपाल शादी में आए थे। उस समय राज कपूर ने अपने घर तक की टूटी सड़कको खुद ही बनवा दिया था जिससे बारातियों और मेहमानों को आने-जाने में दिक्कत नहीं हो। इसके अलावा कई तरह के खाने के आइटम थे। कई मशहूर सिंगर्स ने लाइव परफॉरमेंस दी थी। उस समय इस शादी के इतने चर्चे थे कि मीडिया में भी खबर छपी थी। लेकिन इसे प्राइवेट रखा गया था। एक भी तस्वीर या जानकारी मीडिया तक नहीं पहुंची थीं। हालांकि, अब इस शादी के चर्चे होते हैं।
ये सीन इस फिल्म में किया था इस्तेमाल
राज कपूर ने बेटी की इस शादी को रिकॉर्ड करवाया था। शादी का एक वो भी पल रिकॉर्ड हुआ था जिसमें मेहमानों के स्वागत में आसमान में आतिशबाजी हुई थी। बाद में राज कपूर ने आतिशबाजी वाला ये असली सीन अपनी फिल्म प्रेम रोग में इस्तेमाल किया था। फिल्म प्रेम रोग भी जबरदस्त सफल हुई। ऋषि कपूर के करियर में इस फिल्म ने अहम योगदान दिया था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved