img-fluid

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने अब तक कमाए इतने करोड़

April 24, 2023
मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ”किसी का भाई किसी की जान”  (kisee ka bhaee kisee kee jaan) की रिलीज का आज तीसरा दिन है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा है। फिल्म को रिलीज के पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। सभी को उम्मीद थी कि फिल्म रिलीज के दिन अच्छी कमाई करेगी। हालांकि पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े कम थे, लेकिन दूसरे दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस क्लेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला है। ऐसे में फैंस की उम्मीदें बढ़ा गई हैं।

किसी का भाई किसी की जान फिल्म ने दूसरे दिन अच्छी कमाई की है। वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ”किसी का भाई किसी की जान” ने रिलीज के दूसरे दिन यानी ईद पर 25 करोड़ का कलेक्शन किया है। सलमान खान की इस फिल्म को ईद के मौके पर फैंस ने खूब प्यार दिया है। फिल्म ने दो दिनों में करीब 40 करोड़ कमा लिए हैं। सबकी निगाहें अब रविवार के आंकड़ों पर टिकी हैं।



”किसी का भाई किसी की जान” ने पहले दिन करीब 15 करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म वर्ल्ड वाइड 5700 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। ईद का त्योहार सलमान की फिल्म के लिए एक बड़ा फैक्टर माना जाता है।

फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, भूमिका चावला, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, विजेंदर सिंह नजर आए हैं। तो वहीं दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक का भी फिल्म में एक छोटा सा रोल है।

Share:

  • शादी के बाद भी अपना ही धर्म निभा रही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, रीति रिवाज को आज भी कर रही है फोलों

    Mon Apr 24 , 2023
    मु्ंबई (Mumbai)। बॉलीवुड में अक्सर हम कई लव स्टोरी, शादी, अफेयर और तलाक (love story, marriage, affair and divorce) जैसी खबरें देखते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस (actresses) और जानी माने सेलेब्स हैं, जिन्होंने दूसरी धर्म में शादी की है और शादी के बाद पति का धर्म अपना लिया है। हालांकि इंडस्ट्री में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved