
उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कल सुबह दशहरा मैदान पर आयोजित होगा। कल यहाँ अतिथि के रूप में जिले केे प्रभारी मंत्री ध्वज वंदन करने पहुँचेंगे। आयोजन की फायनल रिहर्सल का निरीक्षण करने के लिए आज सुबह कलेक्टर एसपी समेत अन्य अधिकारी दशहरा मैदान पहुँचे।
कल पूरे देश में आजादी का जश्न मनेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार भी दशहरा मैदान पर मुख्य समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में कल सुबह जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा भी शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक वे यहाँ ध्वज वंदन करेंगे तथा परेड की सलामी भी लेंगे। इधर पिछले एक हफ्ते से दशहरा मैदान पर पुलिस विभाग द्वारा मुख्य समारोह के लिए परेड की रिहर्सल की जा रही थी। आज इसका फायनल रिहर्सल किया गया। यहाँ कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येन्द्र शुक्ला समेत अन्य अधिकारियों ने मंच से लेकर दशहरा मैदान में की गई परेड की तैयारियों का जायजा लिया। रिहर्सल के दौरान पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टुकडिय़ाँ रिहर्सल में शामिल थी। मुख्य समारोह से पहले सभी पुलिसकर्मियों ने अब तक की गई तैयारियों का अधिकारियों के सामने प्रदर्शन किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved