img-fluid

सूडान में फंसे 360 भारतीयों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा

April 27, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। सूडान में गृह युद्ध (civil war in sudan) के हालातों के बीच भारत सरकार (Indian government) के आपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) के तहत वहां फंसे 360 भारतीयों को सुरक्षित (Evacuate 360 ​​Indians safely) निकाल लिया है। इन भारतीयों को लेकर एक विमान जेद्दा से नई दिल्ली पहुंच गया है।

अफ्रीकी देश सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत में जेद्दा में एक कंट्रोल रूम बनाया है। सूडान में फंसे भारतीयों को वहां से समुद्री मार्ग से निकाल कर पहले जेद्दा पहुंचाया जा रहा है। वहां से हवाई मार्ग से भारतीय को भारत लाने के लिए भारतीय वायु सेना लगी है। सूडान में गृह युद्ध के बीच करीब तीन हज़ार भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए भारत ऑपरेशन कावेरी चला रहा है। सूडान से लाए गए लोगों ने हवाई अड्डे पर भारत सरकार के इस अभियान की तारीफ की है।


केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने जेद्दा एयरपोर्ट से इस जत्थे को दिल्ली के लिए रवाना किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये सभी जल्द ही अपने परिवारों से मिल सकेंगे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीयों की वापसी पर उनका स्वागत किया है। सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस आने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विट किया। जयशंकर ने लिखा है कि “भारत अपने लोगों की वापसी का स्वागत करता है। ऑपरेशन कावेरी के तहत 360 भारतीय नागरिक घर आए हैं।

Share:

  • गुरुवार का राशिफल

    Thu Apr 27 , 2023
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.45, सूर्यास्त 06.30, ऋतु – ग्रीष्म   वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी, गुरुवार, 27 अप्रैल 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।   मेष राशि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved