मुंबई (Mumbai) विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म ‘खुशी’ के ट्रेलर से लेकर अब तक आए सभी गानों ने दर्शकों पर जादू चलाया है। अब बारी है रिलीज हुए फिल्म के चौथे नए गाने की, जिसके बोल ‘सब्र ए दिल टूटे…’ हैं।
इस गाने को विशाल मिश्रा और गायत्री अशोकन ने खूबसूरती से गाया है और गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक हेशम अब्दुल वहाब का है। इस गाने को शिव निर्वाण ने लिखा और खुद ही निर्देशित किया है। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले निर्मित यह फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved