
दोपहर दो बजे तक कमाते थे, फिर जंगल में जुए खेलते उड़ाते थे रुपए
इंदौर। कल क्राइम ब्रांच की टीम खुड़ैल क्षेत्र के भड़किया के जगंल में जुआरियों को पकडऩे के लिए दबिश देने ऐसे गई, जैसे जगलों में छुपे नक्सलियों को पकडऩे जाते हैं।
शिवनी के आगे भड़किया के जंगल में क्राइम ब्रांच के करीब 22 जवान और खुडै़ल थाने के पुलिस वाले सुबह से ही जुआरियों की खोजबीन करने लगे। उक्त जंगल में रास्ता नहीं था। सिर्फ एक पगडंडी थी, जिसके सहारे पुलिस आगे बढ़ी तो पुलिस को चार बजे कुछ वाहन जंगल में दिखे। पुलिस ने पगडंडी छोड़ी और जंगल में फैल गई। एक जवान को जुआरियों की टोली नजर आई तो उसने फोन पर सभी को मौके पर बुला लिया। घेराबंदी के बाद करीब 40 जुआरियों को पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि ये देवास जिले में आने वाले जंगल में पहले जुआ खेलते थे। इस बार जिले की सीमा के बाहर आकर दांव लगाने लगे। जुआ सिविल लाइन बागली देवास का मोनू शिवहरे और गोविंद खटीक खिलवा रहा था। सभी को पुलिस ने पकड़ लिया। जुआरियों का कहना है कि वे दोपहर दो बजे तक काम-धंधा करते, इसके बाद 3 बजे जंगल में आ जाते थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved