img-fluid

पैदल निकलती थी गैंग, चोरी कर रिक्शा से लौटती

February 02, 2024

इंदौर। शहर में स्कूल-कॉलेज और मंदिरों में चोरी करने वाली एक गैंग के आठ आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने एक सप्ताह में एक दर्जन चोरियां कबूली हैं। ये पैदल चोरी करने निकलते थे और लौटते समय रिक्शा से घर पहुंचते थे।

क्राइम ब्रांच ने कल बाणगंगा थाना क्षेत्र के एक गिरोह को फुटेज के आधार पर पकड़ा। इनमें दो बालिग और छह नाबालिग हैं। इन लोगों ने कबूला है कि एक सप्ताह में उन्होंने शहर में एक दर्जन मंदिरों और स्कूलों में चोरी की है। उनका कहना है कि वे ऐसे मंदिरों को निशाना बनाते थे, जहां पुजारी नहीं होता था। वहीं कॉलेजों में भी प्रिंसिपल के रूम का ताला तोड़ते थे।


पहली चोरी में इनको प्रिंसिपल के ऑफिस से 40 हजार और मोबाइल मिले थे, जो बांट लिए थे। ये लोग रोजाना पैदल घर से निकलते थे और आते समय रिक्शा में चोरी का सामान लेकर घर पहुंच जाते थे। घर के पास एक मैदान में ये चोरी का माल छुपा देते थे। इनमें से दो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। इनके पास से पुलिस ने दो दानपेटी जब्त की हैं। इनमें एक सराफा के मंदिर से चुराई थी। इसके अलावा लैपटॉप और मोबाइल भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि चार मंदिरों को इन्होंने निशाना बनाया था।

Share:

  • इंदौर की सडक़ों पर 3500 बच्चे मांग रहे भीख

    Fri Feb 2 , 2024
    भिक्षुकमुक्त बनाएंगे 6000 से अधिक भिक्षावृत्ति में लिप्त… कलेक्टर ने 15 दिन की कार्ययोजना बनाई… इंदौर। भारत सरकार द्वारा इंदौर जिले में भिक्षुकमुक्त इंदौर प्रकल्प का पायलट प्रोजेक्ट 2020 से चलाया जा रहा है। नगर निगम को इसकी नोडल एजेंसी बनाया गया है, लेकिन इसके बावजूद शहर की सडक़ों पर 6000 से अधिक भिक्षुक विभिन्न […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved