img-fluid

शादी में नाचने आई डांसर के साथ फरार हुआ लड़की का भाई, पत्नी ने की कार्रवाई की मांग

February 21, 2026

अलीगढ़। जिले के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के सराय इंतजाम अली इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक शादी में डांस करने आई सोनी उर्फ शबनम नाम की युवती, लड़की के भाई बिलाल के साथ फरार हो गई। लड़के के परिजनों का कहना है कि युवती सोनी विवाह और पार्टियों में डांस करने के दौरान युवकों से संपर्क बढ़ाती है, फिर धीरे-धीरे उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसा लेती है। इसके बाद पैसों की मांग और दबाव का सिलसिला शुरू हो जाता है। परिवार का आरोप है कि युवती अपने पहले प्रेमी की भी हत्या कर चुकी है। परिवार ने युवक बिलाल के गायब होने की पुलिस में शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

दरअसल गांधी पार्क थाना क्षेत्र के सराय इंतजाम अली के रहने वाले बिलाल की शादी 3 दिसंबर 2025 को मुस्लिम रीति रिवाज से गुलिस्ता से हुई थी। 5 दिसंबर को बिलाल की बहन की शादी थी। 4 दिसंबर को बिलाल की बहन की शादी के मेहंदी कार्यक्रम में नाच गाने के लिए 2 डांसर को बुलवाया गया था, जिसमें से एक डांसर सोनी उर्फ शबनम निवासी शाह जमाल भी थी। कार्यक्रम के बाद जब सोनी को वापस छोड़ने की बात आई तो बिलाल भी उसको छोड़ने के लिए गया। वहां न जाने ऐसा क्या हुआ कि बिलाल और सोनी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों ने एक दूसरे के नंबर ले लिए और अक्सर बातचीत करते थे। इसके बाद परिवार में अक्सर वह क्लेश करने लगा।


  • बिलाल की पत्नी गुलिस्ता ने जब उसका फोन चेक किया तो पता चला कि वह सोनी से ही घंटों घंटों बात करता था और एक दिन ऐसा आया कि बिलाल कहीं चला गया। मामले में नया मोड़ तब आया जब 11 फरवरी की शाम जयपुर के एक होटल से वीडियो सामने आया। वीडियो में सोनी और युवक बिलाल साथ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद युवक की पत्नी गुलिस्ता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि बीते वर्ष डांसर सोनी के एक कथित प्रेमी का शव कब्रिस्तान में दबा हुआ मिला था, जिसे लेकर भी कई सवाल उठे थे।

    बिलाल की पत्नी गुलिस्ता का कहना है कि उसके परिवार को तोड़ने की साजिश रची गई है और उसे इंसाफ चाहिए। वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। उसे डर है कि सोनी उसके पति के साथ कुछ कर ना दे। उसका पति घर आ जाये। परिवार के सभी लोग सहमे हुए हैं और वह चाहते हैं कि उनका बेटा बिलाल सही सलामत घर आ जाए। पुलिस ने गुलिस्ता की शिकायत पर मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

    Share:

  • AI और क्रिटिकल मिनिरल डील समेत 2000 करोड़ तक व्यापार बढ़ाने पर PM मोदी और Lula में हुई बात

    Sat Feb 21 , 2026
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार को) नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में Brazil के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva के साथ अहम बातचीत की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इन चर्चाओं का मकसद बिजनेस, एनर्जी, डिफेंस, एग्रीकल्चर, क्लाइमेट चेंज, टेक्नोलॉजी, AI, क्रिटिकल मिनरल्स, सेमीकंडक्टर और ग्लोबल साउथ के सहयोग समेत भारत-ब्राजील की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved