
जबलपुर। हनुमानताल थाने में राविन्द्र साहू उम्र 37 वर्ष निवासी सरकारी कुआ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जिला रीवा का रहने वाला है। वह अपनी लड़की की शादी करने के लिये सरकारी कुआ अपने लड़के के घर आया था । वह घर पर अपने साले सुरेश साहू ओर चंद्रशेखर साहू के साथ घर पर शादी की तैयारियां कर रहा था। बीती देर रात लगभग 12:30 बजे उसका साला सुरेश साहू जो कि सरकारी कुआ में किराये के मकान में रहता है, अपने घर वापस जा रहा था एवं चंद्रशेखर सुरेश को छोडऩे नीचे आया और कुछ देर खडे होकर बातें कर रहे थे।
तभी आदित्य कोरी जो उसी मकान मे किराये से रहता है। अपने कमरे से बाहर निकलकर हम लोगों के साथ गाली गलोज करने लगा। आवाज सुनकर आदित्य का साला संजू राजपूत भी आ गया और गाली गलोज करने लगा। उसने दोनों को गालियां देने से मना किया तो आदित्य ने लोहे की रॉड से हमलाकर उसके सिर एवं चंद्रशेखर के सिर में में चोट पहुॅचा दी। सुरेश साहू को संजू ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर वायें कान, आंख के पास चोट पहुंचा दी उसके मकान मालिक रामविश्वास कनौजिया ने बीच बचाव किया तो दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश आरोपियों की तलाश शुुरु कर दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved