रामपुर (Rampur)। धोखाधड़ी के केस में सजायाफ्ता सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खान (Mohammad Azam Khan) का स्वास्थ्य काफी खराब है। उनकी किडनी में समस्या है, डायलिसिस करानी पड़ सकती है। यह खुलासा विशेष सत्र न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में सीतापुर जेल (Special Session Judge in MP-MLA Court, Sitapur Jail) के अधीक्षक की ओर से सौंपी गई आजम की मेडिकल रिपोर्ट में हुआ है। बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में सात साल के सजायाफ्ता आजम खांन आजकल सीतापुर की जेल में बंद हैं।
कोविड के दौरान भी दो बार बिगड़ी थी हालत
आजम खां कोरोनाकाल में भी सीतापुर की जेल में बंद थे, उस वक्त दो बार उनकी हालत बिगड़ी थी, जिस पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनके समर्थकों में दुआओं का दौर चला था।
जानें कब पड़ती है डायलिसिस की जरूरत
किसी व्यक्ति को डायलिसिस की जरूरत तब पड़ती है जब उसकी दोनों किडनी सही से काम नहीं करती हैं अथवा दोनों किडनी पूरी तरह से फेल हों। किडनी फेल होने का जोखिम खासकर उन लोगों को ज्यादा बढ़ जाता है जो डायबिटीज के मरीज या बीपी के मरीज होते हैं। मालूम हो कि आजम खां शुगर और बीपी दोनों से ही पीड़ित हैं, जिसका लगातार उपचार भी चल रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved