img-fluid

महाकाल के होटल वालों ने 100 से अधिक शिकायत की निगम सफाईकर्मियों की

November 08, 2021

उज्जैन। नगर निगम के सफाईकर्मियों ने दीपावली के दौरान महाकाल के होटल वालों से सफाई के बदले पैसों की माँग की जिस पर 100 से अधिक शिकायतें निगम एप पर दर्ज हुई है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा घरों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से रोजाना कचरा कलेक्शन की व्यवस्था में वाहन लगा रखे हैं। घर-घर तथा दुकानों और होटलों से कचरा कलेक्शन की अलग-अलग दरें नागरिक दे रहे हैं। बावजूद इसके महाकाल क्षेत्र के कई होटल संचालकों की शिकायत है कि उनके यहां आने वाले कचरा कलेक्शन वाहन कचरा नहीं ले जा रहे हैं। इसके एवज में उनसे हर हफ्ते राशि की मांग की जा रही है।


जो होटल संचालक इसे अदा कर रहे हैं उनके यहां का कचरा उठ रहा है। राशि नहीं देने वालों का कचरा नहीं ले जाया जा रहा। इधर निगम के यूएमसी एप्प पर दीपावली के दौरान कॉलोनियों में पानी जमा होने, डेंगू का लार्वा पनपने, सैप्टिक टैंक की सफाई नहीं होने जैसी 117 शिकायतें आई थीं। अधिकारियों का कहना है कि इनमें से करीब 100 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। शेष 17 शिकायतों का निराकरण चल रहा है।

Share:

  • उज्जैन के 100 लोगों को अपनी नई कार का इंतजार..दीपावली पर मिली वेटिंग

    Mon Nov 8 , 2021
    उज्जैन। दिवाली पर अपने घर नई कार ले जाने के लिए बुकिंग करवा चुके 700 से ज्यादा लोगों को नए साल तक का इंतजार करना होगा। शहर में दिवाली पर वाहनों की जोरदार मांग और कम उत्पादन के कारण नई सवारी का इंतजार बढ़ गया है। कई कारें तो ऐसी भी हैं, जिनके लिए छह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved