img-fluid

राज्यसभा में उठा MP के बासमती चावल का मुद्दा, दिग्विजय सिंह ने की GI टैग देने की मांग

February 05, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Rajya Sabha MP Digvijay Singh) ने सदन में बासमती चावल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बासमती चावल को जीआई टैग न मिलने से एमपी के किसान अपने हक से वंचित हो रहे हैं। दिग्गी ने यह भी कहा कि पंजाब और अन्य राज्यों के व्यापारी मध्य प्रदेश के बासमती चावल में अपने राज्यों का GI टैग लगाकर लाभ कमा रहे है।

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सदन में बासमती चावल का मुद्दा उठाते हुए दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस ने लिखा- ‘मध्य प्रदेश में हर साल करीब 4 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा बासमती चावल का उत्पादन होता है। यहां का बासमती चावल अन्य राज्यों से बेहतर किस्म का है। लेकिन GI टैग न मिलने के कारण, पंजाब और अन्य राज्यों के व्यापारी मप्र के बासमती चावल में अपने राज्यों का GI टैग लगाकर निर्यात करने का लाभ कमा रहे हैं।’


  • आगे लिखा कि ‘इससे मप्र के किसान अपने हक से वंचित हो रहे हैं और उन्हें खुद के उगाए चावल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हमने 2013 में मप्र के बासमती चावल का GI टैग स्वीकृत करवा दिया था, लेकिन 2016 में उसे निरस्त कर दिया गया। ये हमारा दुर्भाग्य है कि आज देश के कृषि मंत्री मध्य प्रदेश से हैं, लेकिन फिर भी प्रदेश को GI टैग नहीं दिया गया है। मेरी मांग है कि इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार मप्र के बासमती चावल को GI टैग दे।’

    Share:

  • मैंने ही पीएम मोदी से कहा कि वे सदन में न आएं - लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

    Thu Feb 5 , 2026
    नई दिल्ली । लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने कहा कि मैंने ही पीएम मोदी से कहा कि (I myself told PM Modi) वे सदन में न आएं (Not to come in the House) । आज सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, “देश ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved